Labels
- कविता (203)
- समसामयिक (14)
- विचार-वितर्क (6)
- नागालैंड की लोक कथायें (4)
- पुनर्सृजन (3)
- छोटे छोटे किस्से (2)
- लेख (2)
Friday, September 25, 2009
Monday, September 21, 2009
क्योंकि तुमसे मैं प्रेम नही करता

यह समय
तुम्हारे आने का था !
और तुम
नहीं आये !!!
वैसे तो व्यस्त था मैं
अपने कामों में –
जैसे रोज रहा करता हूं
लेकिन फिर भी
मेरे अन्दर से कहीं
कोई भीतरी अदृश्य देह
बार बार
मेरी इस देह से निकल
बाहर उस सीढी़ की तरफ़
ढ़ुलक ढ़ुलक जा रही है !
हर बार खुद को बांधता हूं कसकस कर
खेत में पानी बराते नाना
कहीं और हुलसते पानी पर
तावन बांधा करते थे जैसे ।
जरा भी नहीं चाहता मैं
कि तुम्हारे इन्तजार जैसा
कुछ भी करूं,
तुम्हारी किसी भी आहट को
अपने भीतर सुनुं,
और तुम्हारी आज की इस
आकस्मिक अनुपस्थिति से निर्मित
इस फैलते शून्य को
अपने भीतर
और वृहद होने दूं ,
जरा भी नहीं चाहता मैं ।
क्योंकि
तुमसे
मैं प्रेम
नहीं करता—
थोड़ा सा भी नहीं , बिलकुल भी नहीं ।
क्योंकि कुछ भी नहीं होता इससे
कि हम रोज मिलते हैं,
बतियाते हैं हसते हैं ठिठियाते हैं ,
एक दूसरे की जिन्दगी को
मूंगफली के खाली ठोंगों की तरह
इधर उधर फेंकते हैं ।
मार्च महीने की
कुनकुनी ताजी ,
शिवमूरत हलवाई की
एक घुच्चड़ मस्त चाय जैसी सुबह में
सड़क के किनारे घास चरते
तन्मय , निर्लिप्त
दो बकरी के चमकीले मेमनों जैसे
या फिर
पूरा जीवन साथ बिताये
परस्पर किसी भी आकर्षण से रिक्त
दो थके बूढ़े बुढ़ियों की
किसी छोटी सी बात पर
प्रसन्न,
हल्की-सी मुस्कुराती
एक दूसरे से मिली आखों जैसे
हम
कभी कभी एक दूसरे के होने में
थोड़ा बहुत शामिल भी हो जाते हैं ।
(लेकिन)
सच कहता हूं
कुछ भी नहीं होता इससे !
मेरी नसों में रेगती रहती है एक टीस
जैसे गंजी के नीचे घुसी हो कोई चीटीं
की रिश्ते
सुखाये और पीटॆ जा चुके धानों के
बचे पुआलों के
हुमच हुमच कर कसे गये
बोझ होते है
घुरहू काका जिसे
ठेघुनियां ठेघुनियां कर बांधते हैं
और भूसे वाले घर में पटक आते हैं ।
इसलिये
प्यार व्यार कुछ नहीं करता मैं तुम्हें
और अपने भीतर दाद की तरह फैलते
इस खाली शून्य को
और फैलने से रोकना चाहता हूं ।
तुम नहीं आये तो क्या !! !
अभी और बहुत काम है मुझे ।
(दिस.२००८
Friday, September 18, 2009
Friday, September 4, 2009
अन्यथा ..........

सब कुछ तुम्हारा ही है !
मेरी जीत , मेरी हार
मेरी वासनाएं ,आकांक्षाए
मेरे पाप ...........
सब कुछ तुम्हारा ही है !
मेरे मद , मेरे मोह
मेरी उद्विग्नताये , व्यग्रताएं
मेरा अस्तित्व ..........
सब तुम्हारा ही है !
मेरा क्रोध , मेरा प्रेम
मेरी उदघोशनाए , गर्जनाये
मेरे अपराध.....
सब तुम्हारा ही है !
तुमसे विलग है
मेरा
बस एक निर्णय --
सही अथवा ग़लत का !
पाप अथवा पुन्य का !
तुम्हारे इन भव्य उपहारों के प्रति .......
जिससे
मै मै हूँ
और
तुम तुम हो
एकदम प्रछन्न .......दूर दूर
अन्यथा....... ..............!!!!!!!!!!!!!!
Monday, June 15, 2009
किसने किसको

अस्तित्व हमारा
उधार की एक रकम है ।
किसी ने दिया है
किसी को एक दिन
पाई- पाई वापस
ले लेने के लिये ।
लेकिन समस्या
हमारी यह है कि
हम यानी रकम
बड़ी आप-धापी में हैं
भागा-दौड़ी,उठा-पटक में है ।
कारण के तौर पर साफ है कि
हम ये समझ नहीं पा रहे हैं
(या समझना नहीं चाह रहे हैं )
कि हमें
किसने
किसको
दिया है ।
हमारा मालिक असली कौन है ,
कौन विश्वसनीय है पूजार्ह कौन है ,
जिसे हम दिये गये हैं वह ,
या जिसने हमें दिया है वह ।
Tuesday, June 2, 2009
Thursday, May 28, 2009
मिलन

प्रणय का उत्कर्ष जो है
स्वप्न का उल्लास जो है ,
सोचता हूं कैसा होगा वह मिलन !!!
आशाओं का आलम्ब जो है
प्रेरणाओं का उद्गार जो है
सत्य का सन्धान जो है
असत्य का स्वीकार जो है ,
सोचता हूं कैसा होगा वह मिलन !!!
प्रछन्न दो अस्तित्व जो है
विलग चेतना के व्यापार जो हैं
मध्य के अवकाश जो है
प्रत्येक का जब होगा उन्न्यन ,
सोचता हूं कैसा होगा वह मिलन !!!
प्रत्येक क्षण एक प्रयास जो है
स्पर्श की अभिलाष जो है
उत्क्षिप्त मन के भटकाव जो है
सभी का जब होगा उन्मीलन
सोचता हूं कैसा होगा वह मिलन !!!
Sunday, May 10, 2009
हम टूट गए........
हम टूट गये ।
टूट जाती है बीच से जैसे
सूखी लकड़ी ।
झिप गयी चमक
उल्लसित स्वप्नों की आभा से दीप्त
हमारे नयनों की ।
झर गये आह्लाद- सौरभ ,
विह्वल मन की मधु-तृषा प्रतानें
क्लांत हुयी ।
इसलिये
कि
कुछ तुममें था
जो मुझे तुम्हारे पास ले गया था ।
और
कुछ मुझमें था
जो तुम्हें मेरे पास लाया था ।
शायद इसलिये ही हम टूट गये…………..! ! !
काश !
मैं मुझमें ही कुछ खोज पाता
जो मुझे तुमसे संलग्न करता ।
काश !
तुम खुद में ही कुछ देख पाते
जो तुम्हें मेरा पता देता ।
हो सकता है ,
तब……….न टूटते हम……….!!!
टूट जाती है बीच से जैसे
सूखी लकड़ी ।
झिप गयी चमक
उल्लसित स्वप्नों की आभा से दीप्त
हमारे नयनों की ।
झर गये आह्लाद- सौरभ ,
विह्वल मन की मधु-तृषा प्रतानें
क्लांत हुयी ।
इसलिये
कि
कुछ तुममें था
जो मुझे तुम्हारे पास ले गया था ।
और
कुछ मुझमें था
जो तुम्हें मेरे पास लाया था ।
शायद इसलिये ही हम टूट गये…………..! ! !
काश !
मैं मुझमें ही कुछ खोज पाता
जो मुझे तुमसे संलग्न करता ।
काश !
तुम खुद में ही कुछ देख पाते
जो तुम्हें मेरा पता देता ।
हो सकता है ,
तब……….न टूटते हम……….!!!
Thursday, May 7, 2009
Sunday, May 3, 2009
जीत
जो जीत मिली है तुम्हें
और जिस पर तुम इतने प्रफुल्लित हो
उसे बस लोगों को दिखाने के लिये
अपने घर के दरवाजे पर
बांस लगाकर टांग मत देना !
या खो देने के डर से उसे छुपाकर
पुराने लकड़ीवाले घुने लगे संदूक में न रख देना ।
उसे निकालना
और बिलकुल अपने पास ,हाथ में ले
इधर उधर पलट कर देखना , निरखना !
पूर्वाग्रहों और लिप्साओं को कुछ क्षण के लिये स्थगित कर
उसे फिर से दो चार बार और देखना ।
यदि यह देखना सच्चा हुआ
तो
तुम्हारी इस जीत में , जिस पर तुम इतने प्रफुल्लित हो,
कई ऎसे छेद आयेगें
जहां से जीत का वह लोंदा बिलकुल हार जैसा दिखेगा ।
उपलब्धियों का वह टीला
जिस पर तुम्हारे अभिमान की नींव है , रेत के ढ़ूह सा बिखर जायेगा !
आस पास के लोगों से मिलती
प्रशंसाएं प्रेरणाएं व सम्मान सब
चिम्पैजियों की बकवास चिचियाहटों से लगेंगे !
जरा देखना ध्यान से ,
एक बार और ।
और जिस पर तुम इतने प्रफुल्लित हो
उसे बस लोगों को दिखाने के लिये
अपने घर के दरवाजे पर
बांस लगाकर टांग मत देना !
या खो देने के डर से उसे छुपाकर
पुराने लकड़ीवाले घुने लगे संदूक में न रख देना ।
उसे निकालना
और बिलकुल अपने पास ,हाथ में ले
इधर उधर पलट कर देखना , निरखना !
पूर्वाग्रहों और लिप्साओं को कुछ क्षण के लिये स्थगित कर
उसे फिर से दो चार बार और देखना ।
यदि यह देखना सच्चा हुआ
तो
तुम्हारी इस जीत में , जिस पर तुम इतने प्रफुल्लित हो,
कई ऎसे छेद आयेगें
जहां से जीत का वह लोंदा बिलकुल हार जैसा दिखेगा ।
उपलब्धियों का वह टीला
जिस पर तुम्हारे अभिमान की नींव है , रेत के ढ़ूह सा बिखर जायेगा !
आस पास के लोगों से मिलती
प्रशंसाएं प्रेरणाएं व सम्मान सब
चिम्पैजियों की बकवास चिचियाहटों से लगेंगे !
जरा देखना ध्यान से ,
एक बार और ।
Monday, April 27, 2009
आदतन
मन भी कितनी अद्भुत चीज है ! इसकी तो माया ही निराली है ! बिलकुल एक छोटे चंचल बच्चे सा हठी , उद्धत, व मूलतः निश्छ्ल ! किसी भी ऐसे मामले में जहां थोड़ा सा भी सुख या आनन्द मिलने की संभावना हो वहां यदि मेरी हां तो इसकी ना ! ! यदि मेरी ना तो इसकी हां ! ! मैं कहूं छोड़ दो तो वह कहे ले लो ! ! मैं चाहूं कि ले लूं तो वह बोले अब छोड़ो भी !!! मतलब बहुत कम ही ऐसे शुभ व मंगलमय अवसर आते हैं जब दोनों की हां एक साथ होती है ।
वैसे मन एक अच्छा लड़का है । वह बुरा नहीं है । किताबों की बहुत सारी बातें पूरी तरह ठीक नहीं है । बहुत बार वह हमें बस “आदतन” परेशान करता है । हमसे विपरीत जाने में, हमें परेशान करने में, व्यवस्थित चीजें बिखेरने में, तोड़—फोड़ करने में, बेमतलब के उपद्रव रचने में, इधर उधर कूदने फांदने में बहुत बार उसे भी वस्तुतः कोई मजा नहीं आता । लेकिन फिर भी वह यह सब करता रहता है बस आदतन । गति तो उसका स्वभाव ही है !किन्तु दौड़ने के लिये पटरी के रूप में वह आदतॊं को उपयोग में लाता है । और निस्संदेह ही आदतों के बननें या बिगड़ने की जिम्मेदारी तो हम पर ही है ।
अनायास एकदा कहीं पर मन को कुछ सुख मिल जाता है । फिर वह उस सुख को सायास दोहरना चाहता है । बार बार उधर ही दौड़ता है ।किन्तु बहुत ही कम बार ……या लगभग नहीं ही.....वह दुबारा उस अप्रत्याशित सुख को पकड़ पाता है………तथापि आदतन दौड़ता ही रहता है……..उस प्रथम सुख की एक मात्र स्मृति को कसकर धरे हुए।
वैसे मन एक अच्छा लड़का है । वह बुरा नहीं है । किताबों की बहुत सारी बातें पूरी तरह ठीक नहीं है । बहुत बार वह हमें बस “आदतन” परेशान करता है । हमसे विपरीत जाने में, हमें परेशान करने में, व्यवस्थित चीजें बिखेरने में, तोड़—फोड़ करने में, बेमतलब के उपद्रव रचने में, इधर उधर कूदने फांदने में बहुत बार उसे भी वस्तुतः कोई मजा नहीं आता । लेकिन फिर भी वह यह सब करता रहता है बस आदतन । गति तो उसका स्वभाव ही है !किन्तु दौड़ने के लिये पटरी के रूप में वह आदतॊं को उपयोग में लाता है । और निस्संदेह ही आदतों के बननें या बिगड़ने की जिम्मेदारी तो हम पर ही है ।
अनायास एकदा कहीं पर मन को कुछ सुख मिल जाता है । फिर वह उस सुख को सायास दोहरना चाहता है । बार बार उधर ही दौड़ता है ।किन्तु बहुत ही कम बार ……या लगभग नहीं ही.....वह दुबारा उस अप्रत्याशित सुख को पकड़ पाता है………तथापि आदतन दौड़ता ही रहता है……..उस प्रथम सुख की एक मात्र स्मृति को कसकर धरे हुए।
Wednesday, April 22, 2009
गौरैया के बच्चे
दोपहरी सन्नाटे में अकेले अपने रूम मे बैठा कुछ कर ही रहा था की लाइट चली गयी ! एक गहरी सांस ले धीरे से सब काम किनारे रख सम्मुख की खिड़की खोली मैंने । बाहर बेल का पेड़ आज की इस दुपहर में भी वैसे ही बालकनी में आधा झुका हुआ अपनी नयी आयी पत्तियों से बातें कर रहा था । उन्हें बता रहा था कि कैसे कड़ी पीली धूप को मीठे मद्धम-से हरे प्रकाश में बदल खुद से अनवरत बहाना है ।
मन में कुछ यूं ही बेमतलब की करने को सूझी तो बालकनी में किनारे के सब छेद मूंद खूब अच्छे से पानी भर दिया । सोचा धूल भी नहीं आयेगी ठण्ड भी रहेगी ।
लेकिन थोड़ी ही देर में इससे कुछ और भी हुआ । अप्रैल की इस दुपहरी में जब यहां बनारस में पारा ४४ के पार पहुंच रहा है, लू चलने लगी है और तपन शुरू हो गयी है, सामने के बिल्व वृक्ष पर उछलते-फुदकते चिड़ियों के कई झुण्ड जुट आये !
गौरयों के झुण्ड ,जिनमें कई बच्चे थे ! छोटे –छोटे बच्चे !! प्यारे प्यारे बच्चे !! लाल लाल मुंह वाले बच्चे !! अपने चिड़ियापन की समग्र निश्छलता को सहज ही अपनी ट्विक- ट्विक टिमकन-सी बोली में अभिव्यक्त करते भोले भाले बच्चे !! पूरे विश्वास व बड़ी तत्परता से इधर उधर निहारते चंचल बच्चे !! फुदक फुदक कर पानी पीते , प्यास बुझाते टुइंयां से बच्चे !! गौरैया के बच्चे !!!
कभी वे खुले दरवाजे से बिलकुल मेरी मेज के पास आ जाते ! कभी सामने की खिड़की की राड पकड़ तिरछे लटकते ! फिर पानी पीते ! जड़वत बैठा मैं सम्मुख हो रहे इस तृप्ति उत्सव को मग्न देखता रहा ! प्रसाद स्वरूप उतफुल्लता वातावरण में अगरबत्ती के धुयें सी बिखरती रही ! गौरैया के लाल मुंह वाले छोटे बच्चे पानी पीते रहे और मेरी प्यास बुझती रही !
मन में कुछ यूं ही बेमतलब की करने को सूझी तो बालकनी में किनारे के सब छेद मूंद खूब अच्छे से पानी भर दिया । सोचा धूल भी नहीं आयेगी ठण्ड भी रहेगी ।
लेकिन थोड़ी ही देर में इससे कुछ और भी हुआ । अप्रैल की इस दुपहरी में जब यहां बनारस में पारा ४४ के पार पहुंच रहा है, लू चलने लगी है और तपन शुरू हो गयी है, सामने के बिल्व वृक्ष पर उछलते-फुदकते चिड़ियों के कई झुण्ड जुट आये !
गौरयों के झुण्ड ,जिनमें कई बच्चे थे ! छोटे –छोटे बच्चे !! प्यारे प्यारे बच्चे !! लाल लाल मुंह वाले बच्चे !! अपने चिड़ियापन की समग्र निश्छलता को सहज ही अपनी ट्विक- ट्विक टिमकन-सी बोली में अभिव्यक्त करते भोले भाले बच्चे !! पूरे विश्वास व बड़ी तत्परता से इधर उधर निहारते चंचल बच्चे !! फुदक फुदक कर पानी पीते , प्यास बुझाते टुइंयां से बच्चे !! गौरैया के बच्चे !!!
कभी वे खुले दरवाजे से बिलकुल मेरी मेज के पास आ जाते ! कभी सामने की खिड़की की राड पकड़ तिरछे लटकते ! फिर पानी पीते ! जड़वत बैठा मैं सम्मुख हो रहे इस तृप्ति उत्सव को मग्न देखता रहा ! प्रसाद स्वरूप उतफुल्लता वातावरण में अगरबत्ती के धुयें सी बिखरती रही ! गौरैया के लाल मुंह वाले छोटे बच्चे पानी पीते रहे और मेरी प्यास बुझती रही !
Friday, April 17, 2009
श्श्श्श...चुप !!
1.
. . . .श्श्श्श्श्श्श्श्श . . .चुप ! ! ! !
घात लगाये ,
छत मुड़ेर पर,
अभी
टिकुरी बैठी है बिल्ली . . .. . .।
2.
शोर न करो,
धीरे धीरे आओ
छत पर फैला गेहूं
कुचुर कुचुर खा रही है
सजग गिलहरी ।
. . . .श्श्श्श्श्श्श्श्श . . .चुप ! ! ! !
घात लगाये ,
छत मुड़ेर पर,
अभी
टिकुरी बैठी है बिल्ली . . .. . .।
2.
शोर न करो,
धीरे धीरे आओ
छत पर फैला गेहूं
कुचुर कुचुर खा रही है
सजग गिलहरी ।
Monday, April 13, 2009
क्षणिकाए
(1)
मैं बना गर्भ
पालता बीज
तुम्हारे प्रेम का ।
(2)
खूशबू से पूछो
पता
फूल के दर्द का ।
(3)
घोंसले में थकी सोयी है
चिड़िया । सूरज !
रुको अभी थोड़ी देर !
मैं बना गर्भ
पालता बीज
तुम्हारे प्रेम का ।
(2)
खूशबू से पूछो
पता
फूल के दर्द का ।
(3)
घोंसले में थकी सोयी है
चिड़िया । सूरज !
रुको अभी थोड़ी देर !
Saturday, April 11, 2009
शब्द
(मेरी) कविता के शब्दों में
तुम
अर्थ न खोजना, उसकी व्याख्यायें न करना ।
केवल उच्चरित करना ,
उन्हें धारण करना और चुप हो जाना ।
वे बस शब्द नहीं हैं ।
वे दूत हैं ।
दूत-बहुत सूक्ष्म जीवधारी , तरंगायित आवृत्ति निर्मित देह वाले ।
आवृत्ति-चेतना के होने का एक ढ़ंग , गतिशील इसलिये अशंतः अभिव्यक्त ।
खैर,
तुम
उन्हें उच्चरित करना और चुप हो जाना ।
तुममें प्रवेश कर
वे तुम्हें अपने साथ कहीं ले जायेंगें ।
कहीं-किसी दूसरी जगह पर, अन्यत्र ।
हो सकता है
वो जगह उन्हें कहीं तुम्हारे भीतर ही मिल जाय
और वे तुम्हें वहां पहुंचा
(मुझमें) वापस लौट आयें ।
या हो सकता है
कि उस जगह की खोज में
वे कहीं तुम्हें तुमसे बाहर ले जांय ।
कहीं -स्थान व स्थिति के किसी दूसरे कोण व विमा में ,
और वहां घुमा दिखा
तुम्हें तुममें वापस छोंड़ने के
बाद
(मुझमें) वापस आयें ।
हो सकता है ! ,! ,! ,
लेकिन तुम उनमें अर्थ न खोजना, व्याख्या न करना ।
बड़े अच्छे हैं वे दूत ,
अपना काम कर लेंगें ।
तुम
अर्थ न खोजना, उसकी व्याख्यायें न करना ।
केवल उच्चरित करना ,
उन्हें धारण करना और चुप हो जाना ।
वे बस शब्द नहीं हैं ।
वे दूत हैं ।
दूत-बहुत सूक्ष्म जीवधारी , तरंगायित आवृत्ति निर्मित देह वाले ।
आवृत्ति-चेतना के होने का एक ढ़ंग , गतिशील इसलिये अशंतः अभिव्यक्त ।
खैर,
तुम
उन्हें उच्चरित करना और चुप हो जाना ।
तुममें प्रवेश कर
वे तुम्हें अपने साथ कहीं ले जायेंगें ।
कहीं-किसी दूसरी जगह पर, अन्यत्र ।
हो सकता है
वो जगह उन्हें कहीं तुम्हारे भीतर ही मिल जाय
और वे तुम्हें वहां पहुंचा
(मुझमें) वापस लौट आयें ।
या हो सकता है
कि उस जगह की खोज में
वे कहीं तुम्हें तुमसे बाहर ले जांय ।
कहीं -स्थान व स्थिति के किसी दूसरे कोण व विमा में ,
और वहां घुमा दिखा
तुम्हें तुममें वापस छोंड़ने के
बाद
(मुझमें) वापस आयें ।
हो सकता है ! ,! ,! ,
लेकिन तुम उनमें अर्थ न खोजना, व्याख्या न करना ।
बड़े अच्छे हैं वे दूत ,
अपना काम कर लेंगें ।
Thursday, April 9, 2009
वो लड़की है....
आज सात साल बाद मिला था उनसे । अब वो बड़ी हो गयी हैं । वो लड़की हैं । वो बोलती और हंसती भी हैं । वो लोगों को देखकर मुस्कराती हैं और बातें करती हैं । कुछ दिन शहर में रही हैं । इतना तो आ ही जाता है । अब उनकी शादी होने वाली है । होने वाली से मतलब पक्की हो गयी है ।
पक्की हो गयी है से मतलब कि अब एकदम पक्की हो गयी है । वो क्या है की इसके पहले भी एक बार पक्की हुयी थी । लड़का “जाब” और “पैकेज” वाला था । धनी था । “संस्कारित” था । एक दो बार घर भी आया । बातचीत भी की । इसी दौरान उनकी —जो अब बड़ी हो गयी हैं और लड़की हैं —की एक पुरानी एलबम में दोस्तों के साथ की (एक बहुत ही सहज सी) फोटो देख ली.........!
आज जिस मन्दिर में उनकी सगायी की रस्म होने वाली है वहीं उसने उन्हें अकेले मिलने के लिये बुलाया था । तब तक घर वालों को कुछ भी पता न चला था । सब खुश थे । चाचा जी मन्दिर तक छोड़ने आये थे उनको ।
शुरुआत की एक दो अच्छी बातों के बाद उसके असहज स्पर्शन को स्वप्नों का आलिंगन ही समझा था उन्होंने । बहुत देर तक भी समझ न सकी थीं वो कि उसने सादे कागज पर जबरन इनके हस्ताक्षर क्यों लिये । क्योंकि तभी उसने बताया था की वह उनसे शादी नहीं करेगा । उन्हें बरबाद करके छोंड़ेगा........ ।
बाद में यह दूसरा रिश्ता पक्का हुआ । तैयारियां हो रही थी घर पर । तभी अचानक एक दिन मुहल्ले में हल्ला हुआ कि मनीषा की शादी तो एक बार हो चुकी है......पुराने दुल्हे के पास कागजात हैं..... !
...पापा के सीने में बहुत तेज दर्द हुआ था ....चाचा का सारा गुस्सा मन्नों पर ही उतरा था.....दीवाल से टकराकर सिर फट गया था...!
आज सगायी के दिन भी जख्म पूरा सूखा नहीं है....सब वैसे ही हो रहा है जल्दी जल्दी । सबकुछ जानने के बाद दुगने दहेज पर फिर से तैयार हुये हैं वे ।
पक्की हो गयी है से मतलब कि अब एकदम पक्की हो गयी है । वो क्या है की इसके पहले भी एक बार पक्की हुयी थी । लड़का “जाब” और “पैकेज” वाला था । धनी था । “संस्कारित” था । एक दो बार घर भी आया । बातचीत भी की । इसी दौरान उनकी —जो अब बड़ी हो गयी हैं और लड़की हैं —की एक पुरानी एलबम में दोस्तों के साथ की (एक बहुत ही सहज सी) फोटो देख ली.........!
आज जिस मन्दिर में उनकी सगायी की रस्म होने वाली है वहीं उसने उन्हें अकेले मिलने के लिये बुलाया था । तब तक घर वालों को कुछ भी पता न चला था । सब खुश थे । चाचा जी मन्दिर तक छोड़ने आये थे उनको ।
शुरुआत की एक दो अच्छी बातों के बाद उसके असहज स्पर्शन को स्वप्नों का आलिंगन ही समझा था उन्होंने । बहुत देर तक भी समझ न सकी थीं वो कि उसने सादे कागज पर जबरन इनके हस्ताक्षर क्यों लिये । क्योंकि तभी उसने बताया था की वह उनसे शादी नहीं करेगा । उन्हें बरबाद करके छोंड़ेगा........ ।
बाद में यह दूसरा रिश्ता पक्का हुआ । तैयारियां हो रही थी घर पर । तभी अचानक एक दिन मुहल्ले में हल्ला हुआ कि मनीषा की शादी तो एक बार हो चुकी है......पुराने दुल्हे के पास कागजात हैं..... !
...पापा के सीने में बहुत तेज दर्द हुआ था ....चाचा का सारा गुस्सा मन्नों पर ही उतरा था.....दीवाल से टकराकर सिर फट गया था...!
आज सगायी के दिन भी जख्म पूरा सूखा नहीं है....सब वैसे ही हो रहा है जल्दी जल्दी । सबकुछ जानने के बाद दुगने दहेज पर फिर से तैयार हुये हैं वे ।
Tuesday, April 7, 2009
अक्षर
मैं
अपना जीना
अपना होना
अपनी तृप्त अतृप्त आकाक्षांए
अपने द्वेष अपनी प्रसन्नताएं
और इन सब को मिलाकर
जो बिलकुल मैं हूं वह
थोड़ा थोड़ा रोज रोज
शब्दों को देता जाता हूं ।
हांलाकि शब्द फिर से
पूरा पूरा ,दुबारा ,कहीं
किसी से भी ,ठीक वैसा ही
नहीं कह पायेगें मुझे
लेकिन
शायद
अपनी अक्षरता में सतत गतिशील
अपने साथ वे
एक दो कन मुझे भी
अक्षर कर जायेंगे ।
अपना जीना
अपना होना
अपनी तृप्त अतृप्त आकाक्षांए
अपने द्वेष अपनी प्रसन्नताएं
और इन सब को मिलाकर
जो बिलकुल मैं हूं वह
थोड़ा थोड़ा रोज रोज
शब्दों को देता जाता हूं ।
हांलाकि शब्द फिर से
पूरा पूरा ,दुबारा ,कहीं
किसी से भी ,ठीक वैसा ही
नहीं कह पायेगें मुझे
लेकिन
शायद
अपनी अक्षरता में सतत गतिशील
अपने साथ वे
एक दो कन मुझे भी
अक्षर कर जायेंगे ।
Saturday, April 4, 2009
चाहना और होना
चाहने और होने में बहुत अन्तर है !
बहुत कम ही यह होता है कि
“चाहना” “होने” की तरफ पहला कदम हो!
अक्सर चाहना अपने जनमने के कुछ समय बाद ही
आंसू गैस के एक गोले सा फटता है
और यथार्थ में ही कुछ ऎसा घोल देता है
कि उसकी यथार्थता लगभग समाप्त हो जाती है ।
हम एक आभास को ही सच मान लेते हैं
क्योंकि तब तक यह चाहना
हमें अपने उस अन्तिम होने का
एक सुन्दर व सस्ता विकल्प दे चुका होता है !
बहुत कम ही यह होता है कि
“चाहना” “होने” की तरफ पहला कदम हो!
अक्सर चाहना अपने जनमने के कुछ समय बाद ही
आंसू गैस के एक गोले सा फटता है
और यथार्थ में ही कुछ ऎसा घोल देता है
कि उसकी यथार्थता लगभग समाप्त हो जाती है ।
हम एक आभास को ही सच मान लेते हैं
क्योंकि तब तक यह चाहना
हमें अपने उस अन्तिम होने का
एक सुन्दर व सस्ता विकल्प दे चुका होता है !
Sunday, March 8, 2009
Tuesday, March 3, 2009
मृत्यु
देह तो बाद में मरती है ।
अक्सर
मन बहुत पहले ही मर जाता है ।
धीरे धीरे सड़ती लाश
बची रहती है ।
लोग कहते हैं “पहुंचा हुआ” ।
दरसल ,
बहुत सारे विचार, वाद और सोच के ढ़ंग
जगह जगह खुली कब्र की तरह बिछे रहते हैं ।
स्वछंद विचरते अनेक सुन्दर मन
बकरी के मेमनों की तरह उनमें गिरते हैं ।
वापस निकल नहीं पाते हैं ।
दफ्न हो जाते हैं ।
मर जाते हैं ।
सड़ जाते हैं ।
दूर दूर तक दुर्गन्ध फैलती है ।
लोग कहते हैं यश है ।
अक्सर
मन बहुत पहले ही मर जाता है ।
धीरे धीरे सड़ती लाश
बची रहती है ।
लोग कहते हैं “पहुंचा हुआ” ।
दरसल ,
बहुत सारे विचार, वाद और सोच के ढ़ंग
जगह जगह खुली कब्र की तरह बिछे रहते हैं ।
स्वछंद विचरते अनेक सुन्दर मन
बकरी के मेमनों की तरह उनमें गिरते हैं ।
वापस निकल नहीं पाते हैं ।
दफ्न हो जाते हैं ।
मर जाते हैं ।
सड़ जाते हैं ।
दूर दूर तक दुर्गन्ध फैलती है ।
लोग कहते हैं यश है ।
Friday, February 27, 2009
कवि
अभी रुको थोड़ी देर ।
धैर्य धरो ।
आने दो वे मुहूर्त
जिनमें तुम्हारे
अन्तर्जगत
और
वाह्यजगत
के सब भेद
मिट जांय ।
तब तुम
अपने को कवि कहना ।
मैं तुम्हारे चरण धोकर पियूगां
और
सभ्यता समय के पथ पर
अपनी गति के बारे में
तुम्हारे इंगित की बाट जोहेगी ।
धैर्य धरो ।
आने दो वे मुहूर्त
जिनमें तुम्हारे
अन्तर्जगत
और
वाह्यजगत
के सब भेद
मिट जांय ।
तब तुम
अपने को कवि कहना ।
मैं तुम्हारे चरण धोकर पियूगां
और
सभ्यता समय के पथ पर
अपनी गति के बारे में
तुम्हारे इंगित की बाट जोहेगी ।
Wednesday, February 25, 2009
परावर्तन
आज मुझसे
कहा तुमने
कि
“बहुत अच्छे” ।
तो
जरूरी नहीं
कि कहूं ही मैं तुमसे
“धन्यवाद” ।
क्यॊंकि
कभी अगर फिर
कहोगे तुम
“कमीने”
तो निश्चित ही
तुम्हें पीटकर
अपना वक्त जाया करने के बारे में
मैं नहीं सोचूगां ।
दरसल , कल ही एक जगह सुना है मैंने
कि नौसेना के कुछ परमाणु वाहक पोत
परावर्तित करने के बजाय सोख लेते है
राडार की खॊजी तरंगों को ।
कहा तुमने
कि
“बहुत अच्छे” ।
तो
जरूरी नहीं
कि कहूं ही मैं तुमसे
“धन्यवाद” ।
क्यॊंकि
कभी अगर फिर
कहोगे तुम
“कमीने”
तो निश्चित ही
तुम्हें पीटकर
अपना वक्त जाया करने के बारे में
मैं नहीं सोचूगां ।
दरसल , कल ही एक जगह सुना है मैंने
कि नौसेना के कुछ परमाणु वाहक पोत
परावर्तित करने के बजाय सोख लेते है
राडार की खॊजी तरंगों को ।
Sunday, February 22, 2009
चौराहे
हार जीत
प्राप्ति अप्राप्ति
अवनति उत्कर्ष
सब बस एक चौराहे हैं ।
कुछ पल रुकना है ।
आगे का पथ निर्देशन लेना है ।
चल देना है ।
कहीं नहीं ....
कहीं भी नहीं .....
है कोई ठहरी हुयी उपलब्धि ....
कोई जीवित अगत्यात्मक स्थिति !
कहीं नहीं ।
एक समय सब कुछ को --श्रेष्ठतम को , निकॄष्ठतम को
बीत जाना है …रीत जाना है ।
पाने वाले और खोने वाले को अन्ततः
बस देखने वाला होकर
चलते चले जाना है !
चलते चले जाना है !
चलते चले जाना है!
प्राप्ति अप्राप्ति
अवनति उत्कर्ष
सब बस एक चौराहे हैं ।
कुछ पल रुकना है ।
आगे का पथ निर्देशन लेना है ।
चल देना है ।
कहीं नहीं ....
कहीं भी नहीं .....
है कोई ठहरी हुयी उपलब्धि ....
कोई जीवित अगत्यात्मक स्थिति !
कहीं नहीं ।
एक समय सब कुछ को --श्रेष्ठतम को , निकॄष्ठतम को
बीत जाना है …रीत जाना है ।
पाने वाले और खोने वाले को अन्ततः
बस देखने वाला होकर
चलते चले जाना है !
चलते चले जाना है !
चलते चले जाना है!
Thursday, February 19, 2009
एक आत्मसंवाद .....
चलो छोड़ो!
बढ़ो आगे !
न रुको !
देखो उधर !
कितनों को जरूरत है तुम्हारी !
चाहते हैं वे कि पास रहो तुम उनके
उन्हीं के बन कर , उन्हीं की चाह में बधे हुये !
थोड़ा अपने को किनारे रखो !
भूलो अपने स्वप्न
अपने वे ऊंचे अभीष्ट ।
और .........
अब तो .........
वह भी लौट चुकी है....
नेह के सब उत्स अधूरे छोड़.....
अपनी एक ऎसी दुनियां में
वापस आना जहां से
कभी सम्भव नहीं होता......!!!
तो फिर.....
अब तुममें बचा ही क्या है ! ! ! ! ! !
झूठे स्वप्न ....भुलावे में रखने वाली इच्छाओं के
अलावा !
वसन्त की इस ऋतु में ,
चहुं ओर जब घनी हरियरी छायी है
बीच में सूखे पेड़ की ठूंठ बनकर
इस तरह खड़े रहना
अच्छा नहीं लगता !
अपने को दे दो !
जाओ ! उनके बीच
टूटकर जलो ,
उनकी ऊष्णता के लिये
अपने में बची अन्तिम आग
को भी
सौंपकर
राख होवो !
(फिर ,
पूरे सन्तुष्ट
किसी किनारे जमीन पर बिखरे बिखरे
सब कुछ बस चुपचाप देखते रहना ।
कोई तुमसे कुछ नहीं कहेगा ।)
Monday, February 16, 2009
परस
छुआ तुमने!!!
न जाने क्यों
भर आयी आंखें
और चुपचाप बह चले
एक दो गीले कन . ......
अश्रुपूरित नयन, विगलित मन
मैं बस विलोकता रहा तुम्हें , विनत.......
न जाने क्यों
भर आयी आंखें
और चुपचाप बह चले
एक दो गीले कन . ......
अश्रुपूरित नयन, विगलित मन
मैं बस विलोकता रहा तुम्हें , विनत.......
Sunday, February 15, 2009
किर्र ..किर्र.....किर्र..किर्र
किर्र ..किर्र.....किर्र..किर्र
लकड़ी के दरवाजे में नहीं
देह में
सुनो
कान लगाकर
अपनी सांस . .....
समय का घुन
अनवरत चर रहा है
तुम्हें.......
Friday, February 13, 2009
क्षणिकाएं
(0)
न भीचों कस कर ।
लिटा स्नेहिल अंकों में
बस दुलराओ !
(0)
हवा मैं
फूल तुम ,
मैं तुम में , तुम मुझमें !
(0)
सिन्धु से पूछो
दुष्करता ,
एक समर्पित स्वत्व के वहन की!
(0)
हवा चली ।
फूल
डोल उठा ।
(0)
किया नहीं जा सकता समर्पण
बस यह जाना जा सकता है
कि मै समर्पित हूं !
न भीचों कस कर ।
लिटा स्नेहिल अंकों में
बस दुलराओ !
(0)
हवा मैं
फूल तुम ,
मैं तुम में , तुम मुझमें !
(0)
सिन्धु से पूछो
दुष्करता ,
एक समर्पित स्वत्व के वहन की!
(0)
हवा चली ।
फूल
डोल उठा ।
(0)
किया नहीं जा सकता समर्पण
बस यह जाना जा सकता है
कि मै समर्पित हूं !
Wednesday, February 11, 2009
कविता की खोज में . ...
जिस दिन सब कुछ अच्छा रहता है
उस दिन नहीं जन्मती कोई कविता ।
जैसे कल रात जल्दी सोया मैं
और सुबह ही मां ने जगाया ।
पूरे दिन सब कुछ वैसे ही चलता रहा …
कक्षाएं, बेमतलब की पढ़ाई, दोस्त और भटकनें ।
नहीं जन्मी कोई कविता ।
जबकि कल के उस दिन में
जिसमें सब ठीक ठाक गुजर गया !
पूरे दिन जगह जगह , यहां वहां
खोजता रहा मैं कोई कविता ।
हरे सूखे बड़े छोटॆ,हर पेड़ की
डाल डाल देख डाली मैंने
कि शायद बूढ़े -से आम की किसी डण्ठल पर
धीरे धीरे कहीं जाती लाल चूंटों की
एक तल्लीन पंक्ति दिख जाय
अथवा
निकम्मे-से ऊंचे ताड़ के झुरमुट में बया के घोंसले सी टंगी
कहीं मिल जाय कोई कविता ।
बहुत देर तक टहलता देखता रहा मैं …
दिन ब दिन तेज होते घाम में बड़ी बेरहमी से
खुरदुरी शुष्क निर्विकार रस्सी पर फैला दिये गये
जमकर धुले, चोट से कराहते ,साफ साफ,
कपड़ों को सूखते ।
पहुंचा मैं ऊंचे-से टीले के उस
पीछे वाले पीपर डीह पर भी ,
कि शायद आज भी कोई
अपनी अधूरी चाह की तड़पन का एक धागा
फिर लपेट गया हो वहां!
रास्ते में लौटते वक्त कहीं पर
कुंई कुंई करते , पीछे दौड़ते आ रहे
सफेद प्यारे गन्दे पिल्ले को थोड़ी देर रुककर
सहलाया भी , और चोर है कि साव ,
जांचने के लिये उसके कान भी खीचें ।
छत पर हल्का सा झुक आये आम के पेड़ में
गंदले धूलसने अनुभवी और निरीह-से पल्लव की एक पत्ती तोड़
उसकी पतली -सी डण्ठल को ऊंगलियों से पोछ
खूब मन से (मैंने) उसे कुटका भी
और उसके हल्के कसैले स्वाद को
थोड़ी देर तक चुभलाया भी ।
शाम को लंकेटिंग* के दौरान
अमर बुक स्टाल के ठीक सामने
ठेले पर सजने वाली चाय की दुकान पर
पांच रुपये वाली इस्पेसल चाय की छोटी सी गरम डिबिया थामें
पास ही में जमीन पर लगभग ड़ेढ फूट चौड़ी ,
सड़क के पूरे किनारे को अपनी बपौती -सी समझती हुयी
खूब दूर तक बड़े आराम से पसरी
लबालब कीच व तरह तरह के कचरे से अटी पड़ी ,
बस्साती गन्दी नाली में एक ओर
आधे डूबे , फूले , मटमैले पराग दूध के खाली पैकेट और
उस पर सिर टिका कर सोये -से
अण्डे के अभी भी कुछ कुछ सफेद छिलकों को
खड़े खडे़ कुछ समय तक घूरता भी रहा (मै ) ।
लेकिन . . . .. .
अन्ततः नहीं जन्मी कोई कविता
क्योंकि जिस दिन सब कुछ अच्छा रहता है
उस दिन नहीं जन्मती कोई कविता ।
(इसके अलावा , इस खोज में )
बहुत देर तक नीलू के साथ
घूमता रहा (मैं) आईपी माल में ।
मैक डोनाल्ड में पिज्जा खाते ,
थर्ड फ्लोर के हाल टू में गजनी देखते
भीतर के गीले अंधेरों में,
सच में प्रेम करने वालों की तरह ही
हमने एक दूसरे को महसूस भी किया
और इण्टरवल में नेस्कफे के काउण्टर पर
एक दूसरे से सचमुच में यह बतियाते रहे कि
यहां तीस रुपये में कितनी बेकार काफी मिल रही है
जबकि कैम्पस में वीटी पर दस में ही कितनी अच्छी मिल जाती है ।
लेकिन . . .. .
आखिरकार. . .. नहीं जन्मी कोई कविता
क्योंकि जिस दिन सब कुछ अच्छा रहता है
उस दिन नहीं जन्मती कोई कविता ।
*शाम को लंका (बनारस में एक स्थान) पर घूमने जाना ।
उस दिन नहीं जन्मती कोई कविता ।
जैसे कल रात जल्दी सोया मैं
और सुबह ही मां ने जगाया ।
पूरे दिन सब कुछ वैसे ही चलता रहा …
कक्षाएं, बेमतलब की पढ़ाई, दोस्त और भटकनें ।
नहीं जन्मी कोई कविता ।
जबकि कल के उस दिन में
जिसमें सब ठीक ठाक गुजर गया !
पूरे दिन जगह जगह , यहां वहां
खोजता रहा मैं कोई कविता ।
हरे सूखे बड़े छोटॆ,हर पेड़ की
डाल डाल देख डाली मैंने
कि शायद बूढ़े -से आम की किसी डण्ठल पर
धीरे धीरे कहीं जाती लाल चूंटों की
एक तल्लीन पंक्ति दिख जाय
अथवा
निकम्मे-से ऊंचे ताड़ के झुरमुट में बया के घोंसले सी टंगी
कहीं मिल जाय कोई कविता ।
बहुत देर तक टहलता देखता रहा मैं …
दिन ब दिन तेज होते घाम में बड़ी बेरहमी से
खुरदुरी शुष्क निर्विकार रस्सी पर फैला दिये गये
जमकर धुले, चोट से कराहते ,साफ साफ,
कपड़ों को सूखते ।
पहुंचा मैं ऊंचे-से टीले के उस
पीछे वाले पीपर डीह पर भी ,
कि शायद आज भी कोई
अपनी अधूरी चाह की तड़पन का एक धागा
फिर लपेट गया हो वहां!
रास्ते में लौटते वक्त कहीं पर
कुंई कुंई करते , पीछे दौड़ते आ रहे
सफेद प्यारे गन्दे पिल्ले को थोड़ी देर रुककर
सहलाया भी , और चोर है कि साव ,
जांचने के लिये उसके कान भी खीचें ।
छत पर हल्का सा झुक आये आम के पेड़ में
गंदले धूलसने अनुभवी और निरीह-से पल्लव की एक पत्ती तोड़
उसकी पतली -सी डण्ठल को ऊंगलियों से पोछ
खूब मन से (मैंने) उसे कुटका भी
और उसके हल्के कसैले स्वाद को
थोड़ी देर तक चुभलाया भी ।
शाम को लंकेटिंग* के दौरान
अमर बुक स्टाल के ठीक सामने
ठेले पर सजने वाली चाय की दुकान पर
पांच रुपये वाली इस्पेसल चाय की छोटी सी गरम डिबिया थामें
पास ही में जमीन पर लगभग ड़ेढ फूट चौड़ी ,
सड़क के पूरे किनारे को अपनी बपौती -सी समझती हुयी
खूब दूर तक बड़े आराम से पसरी
लबालब कीच व तरह तरह के कचरे से अटी पड़ी ,
बस्साती गन्दी नाली में एक ओर
आधे डूबे , फूले , मटमैले पराग दूध के खाली पैकेट और
उस पर सिर टिका कर सोये -से
अण्डे के अभी भी कुछ कुछ सफेद छिलकों को
खड़े खडे़ कुछ समय तक घूरता भी रहा (मै ) ।
लेकिन . . . .. .
अन्ततः नहीं जन्मी कोई कविता
क्योंकि जिस दिन सब कुछ अच्छा रहता है
उस दिन नहीं जन्मती कोई कविता ।
(इसके अलावा , इस खोज में )
बहुत देर तक नीलू के साथ
घूमता रहा (मैं) आईपी माल में ।
मैक डोनाल्ड में पिज्जा खाते ,
थर्ड फ्लोर के हाल टू में गजनी देखते
भीतर के गीले अंधेरों में,
सच में प्रेम करने वालों की तरह ही
हमने एक दूसरे को महसूस भी किया
और इण्टरवल में नेस्कफे के काउण्टर पर
एक दूसरे से सचमुच में यह बतियाते रहे कि
यहां तीस रुपये में कितनी बेकार काफी मिल रही है
जबकि कैम्पस में वीटी पर दस में ही कितनी अच्छी मिल जाती है ।
लेकिन . . .. .
आखिरकार. . .. नहीं जन्मी कोई कविता
क्योंकि जिस दिन सब कुछ अच्छा रहता है
उस दिन नहीं जन्मती कोई कविता ।
*शाम को लंका (बनारस में एक स्थान) पर घूमने जाना ।
Sunday, February 8, 2009
रिश्ते
समय की नदी में
छोटी -सी नाव- से बहते हैं रिश्ते !
कभी भावनाओं की लहर ,
तो कभी
उलझन के थपेड़ों में
हुटकते हैं रिश्ते !
कभी
वसन्त के स्वागत में मन की बगिया में
नयी कोंपलों -से विंहसते है रिश्ते
तो कभी और खिंचाव न झेल सकी
तनी रस्सी-से छिंटक जाते हैं रिश्ते ।
कभी सब कुछ खत्म हो कर भी
बहुत कुछ बच जाता है!
और
कभी सब कुछ रह कर भी
कुछ नहीं रह पाता है ।
कभी
कोई टूटी दबी आस चींख पड़ती है
मन के अन्धेरों से,
कभी कोई फांस निकल आती है
भीतर की अतल गहराइयों से ।
कभी बहुत चाह कर भी
कोई प्रश्न उत्तर नहीं बन पाता है ।
और कभी हजारों उत्तरों के शोर में
मध्दम सा वो प्रश्न
अनसुना ही रह जाता है !
फिर भी ,
समय की नदी में
छोटी -सी नाव- से बहते रहते हैं रिश्ते !
छोटी -सी नाव- से बहते हैं रिश्ते !
कभी भावनाओं की लहर ,
तो कभी
उलझन के थपेड़ों में
हुटकते हैं रिश्ते !
कभी
वसन्त के स्वागत में मन की बगिया में
नयी कोंपलों -से विंहसते है रिश्ते
तो कभी और खिंचाव न झेल सकी
तनी रस्सी-से छिंटक जाते हैं रिश्ते ।
कभी सब कुछ खत्म हो कर भी
बहुत कुछ बच जाता है!
और
कभी सब कुछ रह कर भी
कुछ नहीं रह पाता है ।
कभी
कोई टूटी दबी आस चींख पड़ती है
मन के अन्धेरों से,
कभी कोई फांस निकल आती है
भीतर की अतल गहराइयों से ।
कभी बहुत चाह कर भी
कोई प्रश्न उत्तर नहीं बन पाता है ।
और कभी हजारों उत्तरों के शोर में
मध्दम सा वो प्रश्न
अनसुना ही रह जाता है !
फिर भी ,
समय की नदी में
छोटी -सी नाव- से बहते रहते हैं रिश्ते !
Friday, February 6, 2009
सुख . . . .
सुख है ।
निश्चित तौर पर है …
सुख ।
लेकिन
वह कोई
पीपल के पेड़ -सा नहीं ,
जुगनू की अकेली टिमकन -सा है ।
वह
कोई बड़ी- सी नदी नहीं ,
बहाव से किनारे छिटकी ,
मन की घास के फुनगे पर अटकी
आधी भाप बन चुकी पानी की एक बूंद है ।
वह
रात के भींगे, घुप्प एकान्त नीरव अंधेरों में
रूई के फाहों -से, सहज निःसृत,
शान्त मध्दम गुनगुन
संगीतमयी, मिश्री जैसे में शब्दों हुयी
पूरी बात भी नहीं है ।
वह
बीच में आया , पहला और अन्तिम
अति लघु
वो क्षण है
जिसमें
अनायास झिप गयी थी पलकें
और जिसके बाद
बहुत देर तक बहुत से शब्द
ध्वनि की रस्सी छोड़कर हवा के फुग्गे में बैठ
चुप
पूरे शान्त
एक के बिलकुल भीतर से निकल दूसरे के सबसे निचले तल में
मौन झील की समर्पित थिर जलराशि में
धीरे धीरे डूबती किसी चीज जैसे
उतरते रहे हैं, प्रवेश करते रहे हैं,
और वातावरण में बिखरी हुयी
बहुत बहुत ही अचानक घनी हो चुकी
खूब खूब गहरी चन्दनगन्धी मिठास
ओस-सी संघनित होकर
बदराये मन के नील श्याम धुंधलाये अकास में
झिमिर झिमिर बरसने लगी है ।
निश्चित तौर पर है …
सुख ।
लेकिन
वह कोई
पीपल के पेड़ -सा नहीं ,
जुगनू की अकेली टिमकन -सा है ।
वह
कोई बड़ी- सी नदी नहीं ,
बहाव से किनारे छिटकी ,
मन की घास के फुनगे पर अटकी
आधी भाप बन चुकी पानी की एक बूंद है ।
वह
रात के भींगे, घुप्प एकान्त नीरव अंधेरों में
रूई के फाहों -से, सहज निःसृत,
शान्त मध्दम गुनगुन
संगीतमयी, मिश्री जैसे में शब्दों हुयी
पूरी बात भी नहीं है ।
वह
बीच में आया , पहला और अन्तिम
अति लघु
वो क्षण है
जिसमें
अनायास झिप गयी थी पलकें
और जिसके बाद
बहुत देर तक बहुत से शब्द
ध्वनि की रस्सी छोड़कर हवा के फुग्गे में बैठ
चुप
पूरे शान्त
एक के बिलकुल भीतर से निकल दूसरे के सबसे निचले तल में
मौन झील की समर्पित थिर जलराशि में
धीरे धीरे डूबती किसी चीज जैसे
उतरते रहे हैं, प्रवेश करते रहे हैं,
और वातावरण में बिखरी हुयी
बहुत बहुत ही अचानक घनी हो चुकी
खूब खूब गहरी चन्दनगन्धी मिठास
ओस-सी संघनित होकर
बदराये मन के नील श्याम धुंधलाये अकास में
झिमिर झिमिर बरसने लगी है ।
Thursday, February 5, 2009
तरीके
बाहर के सारे लोग
मुझे अच्छा कहें और
मैं अपने को बुरा जानता रहूं ।
एक यह ।
बाहर के सारे लोग
मुझे बुरा कहें और
मैं अपने को अच्छा जानता रहूं ।
एक यह ।
बाहर भी सब अच्छा कहें
और
मैं भी अपने को अच्छा जानूं ।
एक यह ।
बाहर भी सब बुरा कहें ,
मैं भी
खुद को बुरा जानूं ।
एक यह ।
बस
और कुछ नहीं ।
हर कोई
कहीं न कहीं
इन्हीं के बीच है
या गुजर चुका है !
अपनी पहचान के बहुत से तरीके हैं ।
उनमें से एक यह भी ।
बस
और कुछ नहीं ।
मुझे अच्छा कहें और
मैं अपने को बुरा जानता रहूं ।
एक यह ।
बाहर के सारे लोग
मुझे बुरा कहें और
मैं अपने को अच्छा जानता रहूं ।
एक यह ।
बाहर भी सब अच्छा कहें
और
मैं भी अपने को अच्छा जानूं ।
एक यह ।
बाहर भी सब बुरा कहें ,
मैं भी
खुद को बुरा जानूं ।
एक यह ।
बस
और कुछ नहीं ।
हर कोई
कहीं न कहीं
इन्हीं के बीच है
या गुजर चुका है !
अपनी पहचान के बहुत से तरीके हैं ।
उनमें से एक यह भी ।
बस
और कुछ नहीं ।
Tuesday, February 3, 2009
चुपचाप बहता मै . . . ..
प्रौढ़ जाड़े की एक सुबह --
ठण्ढ़ी
पीली
और यूं ही खुश!
बेमतलब
कहीं जाता मैं।
टांग पसारे ,
गर्दन में मुड़ा सिर टिकाये
अधखुली आंख,
मस्त काली चमकीली बकरी ।।
गोबर की कीच में,
किसी दूसरी संसृति का स्वप्न देखता सा खड़ा,
शान्त , अनवरत पगुरीरत
भैंस का भोंदू बच्चा ।।
थोड़ी ही दूर पर ,
आधे बने बेकार- से नये घर के रस्सी घिरे अहाते में
छोटे मोटॆ पौधों की हरी झाड़ के बीच ,
मोटे तने वाला , हल्का सा टेढ़ा ,
काट दिये जाने पर फिर से खूब छितर कर पनपा ,
खुद से संन्तुष्ट सैजन ॥
रास्ते पर ही ,हल्का सा किनारे
स्कूल जाने के लिये सरकारी चापाकल पर,
कक्षा सात या आठ में पढ़ने वाला
चड्डी पहनकर जल्दी जल्दी नहाता
झूठ मूठ का एक लड़का ॥
बगल में,
कचरे से आधे पट चुके आधे हरे मैदान में
किसी फेंके गये लत्ते से खेलते ,
खीचा तानी में निमग्न
कुत्ते के नये तन्दरुस्त , प्यारे पिल्ले ॥
इन सबके बीच ,
धूप की अवसन्न पीली नदी में
सूखी लकड़ी के एक छोटॆ से डण्ठल सा
किसी भी संम्भावना और किसी भी प्रतिरोध से सर्वथा रिक्त
चुपचाप बहता मैं .. . . . . .. . . . .
ठण्ढ़ी
पीली
और यूं ही खुश!
बेमतलब
कहीं जाता मैं।
टांग पसारे ,
गर्दन में मुड़ा सिर टिकाये
अधखुली आंख,
मस्त काली चमकीली बकरी ।।
गोबर की कीच में,
किसी दूसरी संसृति का स्वप्न देखता सा खड़ा,
शान्त , अनवरत पगुरीरत
भैंस का भोंदू बच्चा ।।
थोड़ी ही दूर पर ,
आधे बने बेकार- से नये घर के रस्सी घिरे अहाते में
छोटे मोटॆ पौधों की हरी झाड़ के बीच ,
मोटे तने वाला , हल्का सा टेढ़ा ,
काट दिये जाने पर फिर से खूब छितर कर पनपा ,
खुद से संन्तुष्ट सैजन ॥
रास्ते पर ही ,हल्का सा किनारे
स्कूल जाने के लिये सरकारी चापाकल पर,
कक्षा सात या आठ में पढ़ने वाला
चड्डी पहनकर जल्दी जल्दी नहाता
झूठ मूठ का एक लड़का ॥
बगल में,
कचरे से आधे पट चुके आधे हरे मैदान में
किसी फेंके गये लत्ते से खेलते ,
खीचा तानी में निमग्न
कुत्ते के नये तन्दरुस्त , प्यारे पिल्ले ॥
इन सबके बीच ,
धूप की अवसन्न पीली नदी में
सूखी लकड़ी के एक छोटॆ से डण्ठल सा
किसी भी संम्भावना और किसी भी प्रतिरोध से सर्वथा रिक्त
चुपचाप बहता मैं .. . . . . .. . . . .
Sunday, February 1, 2009
श्रद्धा और अहंकार
श्रद्धा और
अहंकार ।
एक नहीं है तो
दूसरा
होगा ही होगा ।
बच नहीं सकते तुम
कोई और रास्ता नहीं हैं ।
एक
मूंद सब द्वार ,
सड़ाकर
गला देता है !
एक
तोड़ सब बन्ध,
पिघला कर
बहा देती है !
बच नहीं सकते तुम
कोई और रास्ता नहीं हैं !
अहंकार ।
एक नहीं है तो
दूसरा
होगा ही होगा ।
बच नहीं सकते तुम
कोई और रास्ता नहीं हैं ।
एक
मूंद सब द्वार ,
सड़ाकर
गला देता है !
एक
तोड़ सब बन्ध,
पिघला कर
बहा देती है !
बच नहीं सकते तुम
कोई और रास्ता नहीं हैं !
Thursday, January 29, 2009
प्रक्रिया
कभी कभी ऎसा होता है कि
पहले अनुभूति आती है- अस्पष्ट और अहेतुक!
फिर, बाद में, धुएं की सीढ़ी से नीचे उतरते हुये,
वह भाषा की बगिया में
शब्दों के फूलों पर
रंग व सौरभ सी बट जाती है !
लेकिन ऎसा होते समय बहुत बार
कोष यकायक ही समाप्त हो जाता है ,
बहुत से फूल रंगहीन और मृत ही पड़े रह जाते है !
और कविता बीच में ही अटक जाती है !
इसके विपरीत
अक्सर ऎसा होता है कि
सरसो के दाने सी एक छोटी सी महसूसन
शब्दों को समर्पित करता हूं!
मैं और उल्लसित शब्द मिलकर
बडे़ करीने से उसे गढ़ते है ,
भाषा के सोपान चढ़ते हैं !
महसूसन का वह भ्रूण
विकस कर पुष्प सा खिल जाता है ,
और अन्ततः
एक अच्छी कविता बन जाती है!
पहले अनुभूति आती है- अस्पष्ट और अहेतुक!
फिर, बाद में, धुएं की सीढ़ी से नीचे उतरते हुये,
वह भाषा की बगिया में
शब्दों के फूलों पर
रंग व सौरभ सी बट जाती है !
लेकिन ऎसा होते समय बहुत बार
कोष यकायक ही समाप्त हो जाता है ,
बहुत से फूल रंगहीन और मृत ही पड़े रह जाते है !
और कविता बीच में ही अटक जाती है !
इसके विपरीत
अक्सर ऎसा होता है कि
सरसो के दाने सी एक छोटी सी महसूसन
शब्दों को समर्पित करता हूं!
मैं और उल्लसित शब्द मिलकर
बडे़ करीने से उसे गढ़ते है ,
भाषा के सोपान चढ़ते हैं !
महसूसन का वह भ्रूण
विकस कर पुष्प सा खिल जाता है ,
और अन्ततः
एक अच्छी कविता बन जाती है!
Tuesday, January 27, 2009
अब विदा दो !
पाथेय जुट गया है!!
ओ प्रिय!
अब विदा दो . . . . . .
पुष्प स्नेह का
जितना खिलना था, खिल गया है
अब, इसे चढ़ा दो.
गीत अब भी गीत है
फूल अब भी फूल है, विकम्पित स्वर मैं ही बस झर गया हूं.
अब, इसे इक फूंक में उड़ जाने दो.
बहुत सा पाना , बहुत सा खोना
बहुत से जन्म , बहुत से मरण
बस, अब तो रहने दो.
ओ प्रिय!
पाथेय जुट गया है
अब विदा दो. . . .
Wednesday, January 21, 2009
धरती और धूप
बदल रहे हैं धीरे धीरे धरती और धूप के रिश्ते! शायद इसी बदलने को मौसम का बदलना कहते है !
आज की धूप में वो कुछ दिनों पहले वाला संकोच नहीं दिखा!
नये नये रिश्ते में वो नजर बचाकर एक दूसरे को निरखना, और फिर अनायास ही एक बार कहीं छू जाने पर, बार बार छू लेने की वह कोमल नेह निमीलित ओस सी आस!
पास पास बैठे होने पर आदर भरे संकोच के स्मंभों पर टिका, लाज की नीली किरन की डोर से बुना एक दूसरे के बीच हौले हौले डोलता मध्दम शब्दों (कुहासे) का पुल!
सब आज कहीं पीछे छूटे- से लगते रहे !
और रिश्ते में अपनी निश्चितता के एक झूठे आभास से, भ्रम से, धूप का खुद में विश्वास कुछ ज्यादा दिखा! आम के एक प्रौढ़-से पेड़ की डाल पर बिलकुल आराम से बैठा हुआ, सामने के बड़े-से पीपल-मुहल्ले में,डाल की गलियों में आती जाती और पत्तियों की दुकानों पर खरीदारी करती हवा की लड़कियों को टूकुर-टूकुर ताकता, चाह की शक्कर घुली स्मृतियों की गरमागरम चाय पीता धूप का टुकड़ा, बहुत देर तक कुछ ध्दृष्ट सा लगता रहा!
शायद उस बेवकूफ को लग रहा है कि अब वह कहीं से भी, और कितना भी, छू सकता है धरती को...... . . . . . !
आज की धूप में वो कुछ दिनों पहले वाला संकोच नहीं दिखा!
नये नये रिश्ते में वो नजर बचाकर एक दूसरे को निरखना, और फिर अनायास ही एक बार कहीं छू जाने पर, बार बार छू लेने की वह कोमल नेह निमीलित ओस सी आस!
पास पास बैठे होने पर आदर भरे संकोच के स्मंभों पर टिका, लाज की नीली किरन की डोर से बुना एक दूसरे के बीच हौले हौले डोलता मध्दम शब्दों (कुहासे) का पुल!
सब आज कहीं पीछे छूटे- से लगते रहे !
और रिश्ते में अपनी निश्चितता के एक झूठे आभास से, भ्रम से, धूप का खुद में विश्वास कुछ ज्यादा दिखा! आम के एक प्रौढ़-से पेड़ की डाल पर बिलकुल आराम से बैठा हुआ, सामने के बड़े-से पीपल-मुहल्ले में,डाल की गलियों में आती जाती और पत्तियों की दुकानों पर खरीदारी करती हवा की लड़कियों को टूकुर-टूकुर ताकता, चाह की शक्कर घुली स्मृतियों की गरमागरम चाय पीता धूप का टुकड़ा, बहुत देर तक कुछ ध्दृष्ट सा लगता रहा!
शायद उस बेवकूफ को लग रहा है कि अब वह कहीं से भी, और कितना भी, छू सकता है धरती को...... . . . . . !
Monday, January 19, 2009
आदत

नश्वर है देह ,
मन और
हर वह कन जो जन्मा है ।
समय के पाश में जकड़ी , भंगुर है वो आभा
जो सुबह आज अकिंनच पुष्प में
विहस उठी है ।
विस्तृत सीमाहीन आकाश में तैरते हुये
एक छोटा सा कोना भी नहीं नाप पायेगा
वह लघु संगीत
जो आज सुबह उषस् के स्वागतेय
चिड़िया के कण्ठ से पिघल कर बह चला है !
और
अन्ततः
लौट ही जायेगा वह निरपेक्ष प्रकाश
जो अनायास निर्मित लघु वातायनों से
अन्धेरे की प्यास लिये
चुपचाप सा अन्दर चला आया है !
और
एक दिन
वरण करेगी
मृत्यु
हर कण का, हर क्षण का ।
किन्तु फिर भी , हां , फिर भी
शेष रहेगा
बहुत कुछ ।
बहुत कुछ
ऎसा
जो शाश्वत न होते हुये भी नश्वर नहीं है ।
और जो बहुत मिटाया जाकर भी
फिर उतना ही सदैव शेष है ।
बहुत कुछ
ऎसा
जैसे
उस फूल के खिलने की आदत
और
उस चिड़िया के गाने की आदत !
Friday, January 16, 2009
न जाने क्या .....!
आज पूरे दिन, सूरज न जाने किस आग में तपता हुआ , आसमान के लम्बे चौड़े गलियारे में टहलता रहा है ! किरनों की नाव में बैठकर , हवा के समंदर में तली तक ,धरती तक , धूप फूल-फूल घूम ,न जाने किसका पता पूछती रही है ! हवा की चिड़िया ,पूरे दिन , अनवरत ,आत्मविस्मृत ,बिना थके , घर(पेड़) -घर(पेड़) जाकर उन्हें पूरा छान आयी है ,जर्रा जर्रा खोज आयी है ,फिर , अन्ततः ,न जाने क्या न पाकर , सांझ की गोद में गाय के सफेद प्यारे बछड़े सी निरीह , निश्चेष्ट पड़ी हुयी न जाने किस स्वप्न में डूबी हुयी सी है ! वो पुराना ,मन्दिर के पीछे वाला , अकेला चुपचाप खड़ा पेड़ , जो बार बार और हर बार शिशिर के एक साधारण से गुलाबी दिन में मध्याह्न की पियरायी उतरती धूप में थोड़ी लालिमा घोलता , अपनी सारी हरियरी न जानें किस रूठन में झार,फूलों से गज- गज लद बिलकुल टहकार लाल हो उठता है ,इस बार फिर , न जाने किसे चढ़ाये जाने की आस में लकदक लाल हो उठा है . .. . . . और ... और ....वीटी -चौराहे पर रोज बैठ, अपने अस्तित्व की समग्र दयनीयता व विवशता अपने रिघुर रिघुर कर निकलते शब्दों में भर ,कुछ दे देने की गुहार लगाती वो अपाहिज अनाथ बुढ़िया , आज पर्याप्त भीख पाकर भी न जाने क्या सोचती , उधर सड़क किनारे के पेड़ ताकती , उदास है ......
Sunday, January 11, 2009
हर रोज
हर रोज
सूरज ही नहीं ,
मैं भी
उगता
और डूबता हूँ .
हर रोज
चाँद ही नहीं ,
मैं भी
पिघलता
और बिखरता हूँ .
हर रोज
साँझ की नीली परी ही नहीं ,
मैं भी
धीरे धीरे उतरता ,
उदास होता हूँ.
हर रोज
धुधलके में जुगनू ही नहीं,
मैं भी
जलता
और बुझता हूँ
हर रोज
रात में वो पेंड़ ही नही
मैं भी
अंधेरे की धुन पर दर्द सा
बजता हूँ ।
हर रोज
घने कुहरे में सुनसान सड़क की वो पीली बत्ती ही नहीं
मैं भी
(तुम्हारी) स्मृतियों की भींगी सफेद पीली उजास में
स्तब्ध हो उठता हूँ।
हर रोज !
सूरज ही नहीं ,
मैं भी
उगता
और डूबता हूँ .
हर रोज
चाँद ही नहीं ,
मैं भी
पिघलता
और बिखरता हूँ .
हर रोज
साँझ की नीली परी ही नहीं ,
मैं भी
धीरे धीरे उतरता ,
उदास होता हूँ.
हर रोज
धुधलके में जुगनू ही नहीं,
मैं भी
जलता
और बुझता हूँ
हर रोज
रात में वो पेंड़ ही नही
मैं भी
अंधेरे की धुन पर दर्द सा
बजता हूँ ।
हर रोज
घने कुहरे में सुनसान सड़क की वो पीली बत्ती ही नहीं
मैं भी
(तुम्हारी) स्मृतियों की भींगी सफेद पीली उजास में
स्तब्ध हो उठता हूँ।
हर रोज !
Monday, January 5, 2009
स्थगित अस्तित्व: एक याचना
तुम आओ!
पास बैठो मेरे !
मुस्कुराओ,
और सपने देखो !
शिशिर की इस
स्नेह -उष्ण नयी पीली धूप में
सर्जना की अविरल साधना निमग्न
किसी अनाम पुष्प वृन्त पर
मधुरिम कल्पना के स्नेह- सुमन सा खिल जाओ !
पवित्रतम क्वारी निशा- किशोरी के
श्याम नील मौन-आंचल में आवृत
संघनित अंधेरों के ढ़ूह नुमा
दर्दीले पेड़ों की व्यथा कथा बन
किसी कवि -हृद में पग जाओ!!
अभिसार ऋतु में ,उल्लास पर्व पर
चातक- विरह व्याकुल विरहिणी (के) मन में
मिलन -आस-दीप प्रसूत हर्ष-प्रकाश- रश्मि बन
अखिल विश्व आलोड़ित कर जाओ !
या चाहे जो हो जाओ !
किन्तु
छुओ मत मुझे !
स्नेह लो और दो !
किन्तु
मुझमें अपना अस्तित्व न मिलाओ !
अपने आह्लाद की कथाएं कहो !
किन्तु
मेरा संपृक्त मरुस्थल न बिगाड़ो . . . . . .
पास बैठो मेरे !
मुस्कुराओ,
और सपने देखो !
शिशिर की इस
स्नेह -उष्ण नयी पीली धूप में
सर्जना की अविरल साधना निमग्न
किसी अनाम पुष्प वृन्त पर
मधुरिम कल्पना के स्नेह- सुमन सा खिल जाओ !
पवित्रतम क्वारी निशा- किशोरी के
श्याम नील मौन-आंचल में आवृत
संघनित अंधेरों के ढ़ूह नुमा
दर्दीले पेड़ों की व्यथा कथा बन
किसी कवि -हृद में पग जाओ!!
अभिसार ऋतु में ,उल्लास पर्व पर
चातक- विरह व्याकुल विरहिणी (के) मन में
मिलन -आस-दीप प्रसूत हर्ष-प्रकाश- रश्मि बन
अखिल विश्व आलोड़ित कर जाओ !
या चाहे जो हो जाओ !
किन्तु
छुओ मत मुझे !
स्नेह लो और दो !
किन्तु
मुझमें अपना अस्तित्व न मिलाओ !
अपने आह्लाद की कथाएं कहो !
किन्तु
मेरा संपृक्त मरुस्थल न बिगाड़ो . . . . . .
Thursday, January 1, 2009
फर्जी शुभकामनाएं
(यह विनय भईया के ब्लाग पर टिप्पणी के लिये लिख रहा था , फिर सोचा कि टिप्पणी को थोड़ा और खिला पिला कर अपना भी स्वार्थ साध लूं !)
एक बात है कि नये साल पर या किसी अन्य त्यौहार पर लोग झूठ खूब बोलते हैं !अपने साल भर के झूठ के अकाउन्ट का आधा इन्हीं दिनों मे खर्च कर देते है ! एक से एक फर्जी बधाई सन्देश ! झूठ मूठ की शुभकामनायें !
कैम्पस में घूम रहा था . सड़कों पर सायकिल या मोटर सायकिल से गुजरते लोग एक दूसरे पर वही रटा हुआ जमुला लहरा रहे थे . यूं लग रहा था जैसे बची हुयी रोटियां एक दूसरे पर फेंक रहें हों !
वर्ष चाहे दो हजार आठ हो या नौ या दस , बदलता कहां कुछ है ! जब तक कुछ भीतर न बदले !
एक बात है कि नये साल पर या किसी अन्य त्यौहार पर लोग झूठ खूब बोलते हैं !अपने साल भर के झूठ के अकाउन्ट का आधा इन्हीं दिनों मे खर्च कर देते है ! एक से एक फर्जी बधाई सन्देश ! झूठ मूठ की शुभकामनायें !
कैम्पस में घूम रहा था . सड़कों पर सायकिल या मोटर सायकिल से गुजरते लोग एक दूसरे पर वही रटा हुआ जमुला लहरा रहे थे . यूं लग रहा था जैसे बची हुयी रोटियां एक दूसरे पर फेंक रहें हों !
वर्ष चाहे दो हजार आठ हो या नौ या दस , बदलता कहां कुछ है ! जब तक कुछ भीतर न बदले !
Tuesday, December 30, 2008
चलो ! अच्छा हुआ
चलो अच्छा हुआ कि
तुम्हें भी कोइ और
मिल गया !
प्रतिशोध मुझसे जो था तुम्हारा
चुक गया !
विचरते मेरे दंभ के पठारों में
खो चुके जो स्वप्न थे सब तुम्हारे ,
उनको फिर से इक नया जहां मिल गया !
कैद मेरे स्वार्थ -सींकचों में
सन्त्रस्त भाव- विहग जो थे सब तुम्हारे
उनकों इक नया व्योम नीला मिल गया !
अपने को न जाने क्या समझते
एक झगड़ालू ,इर्ष्यालू और अहंकारी के
चंगुल से पूर्णतः मुक्त हुई तुम!
चलो !
अच्छा हुआ ,तुम्हें भी कोई और मिल गया !
तुम्हें भी कोइ और
मिल गया !
प्रतिशोध मुझसे जो था तुम्हारा
चुक गया !
विचरते मेरे दंभ के पठारों में
खो चुके जो स्वप्न थे सब तुम्हारे ,
उनको फिर से इक नया जहां मिल गया !
कैद मेरे स्वार्थ -सींकचों में
सन्त्रस्त भाव- विहग जो थे सब तुम्हारे
उनकों इक नया व्योम नीला मिल गया !
अपने को न जाने क्या समझते
एक झगड़ालू ,इर्ष्यालू और अहंकारी के
चंगुल से पूर्णतः मुक्त हुई तुम!
चलो !
अच्छा हुआ ,तुम्हें भी कोई और मिल गया !
Friday, December 26, 2008
शेष तुम्हारी इच्छा . . .
मैं
चाहता हूं तुम्हें
या नहीं,
कह नहीं सकता ।
मैं बस तुम्हारा ही हूं
या नहीं ,
कह नहीं सकता ।
तुम्हारे एक कहने पर
दे दूंगा जान
या नहीं
कह नहीं सकता ।
यदि चाहो तुम
कोई आश्वासन ,कोई वादा
तो कह सकता हूं बस यही
कि
जो भी रहूंगा ,
जैसा भी रहूंगा ,
जितना भी रहूंगा ,
रखूंगा सम्मुख तुम्हारे
स्वयं को पूरा पूरा
बिना किसी तह और सिलवट के !
शेष तुम्हारी इच्छा . . . .. . .!
Tuesday, December 23, 2008
संपृक्त

मेरी सफलताएं
और असफलताएं ! ! !
बीच इनके
कभी इधर तो कभी उधर
ढुळकता
आधारहीन अनअस्तित्व मैं !
सफलताएं जब
आसपास खड़ीं हो जाती हैं आकर
तब
वे सब
चाहने लगते हैं मुझें !
दुलारते हैं ,
पुचकारे हैं ,
सम्मान देते हैं ,
बताते हैं कि
बडे़ अच्छे हो तुम ,
प्यारे! प्यारे !
और
असफलताओं की शीतलहरी में जब
यकायक बिखर जाते हैं उत्कर्ष के सारे विकल्प
तब उनकी आखों में फफकती घृणाओं का
एकमात्र हेतु व गन्तव्य हो उठता हूं मैं !
मुझे वैसे ही जर्जर व हीन छोड़
तत्क्ष्ण ही मेरे विकल्प की तलाश में जुट जाते हैं सब! ! !
वैसे तो स्वाभाविक ही है
घृणा और प्रेम का यह चक्र
और नियति जान
इसे
अकुण्ठ
स्वीकारता भी हूं मैं ,
किन्तु !
क्षोभ ! ! !
कि उनके प्रेम और घृणाओं के
अन्तःस्थलों में भी
कहीं नहीं होता मैं . . .
होती हैं . . . .बस . ....
मेरी सफलताएं
मेरी असफलताएं ! ! !
और असफलताएं ! ! !
बीच इनके
कभी इधर तो कभी उधर
ढुळकता
आधारहीन अनअस्तित्व मैं !
सफलताएं जब
आसपास खड़ीं हो जाती हैं आकर
तब
वे सब
चाहने लगते हैं मुझें !
दुलारते हैं ,
पुचकारे हैं ,
सम्मान देते हैं ,
बताते हैं कि
बडे़ अच्छे हो तुम ,
प्यारे! प्यारे !
और
असफलताओं की शीतलहरी में जब
यकायक बिखर जाते हैं उत्कर्ष के सारे विकल्प
तब उनकी आखों में फफकती घृणाओं का
एकमात्र हेतु व गन्तव्य हो उठता हूं मैं !
मुझे वैसे ही जर्जर व हीन छोड़
तत्क्ष्ण ही मेरे विकल्प की तलाश में जुट जाते हैं सब! ! !
वैसे तो स्वाभाविक ही है
घृणा और प्रेम का यह चक्र
और नियति जान
इसे
अकुण्ठ
स्वीकारता भी हूं मैं ,
किन्तु !
क्षोभ ! ! !
कि उनके प्रेम और घृणाओं के
अन्तःस्थलों में भी
कहीं नहीं होता मैं . . .
होती हैं . . . .बस . ....
मेरी सफलताएं
मेरी असफलताएं ! ! !
Thursday, December 18, 2008
कभी कभी ,मेरे बावजूद

कभी कभी
मुझसे ही खुद को बचाते हुये
मेरे भीतर से कुछ -
सफ़ेद -नीले धुएं के पेंड़ सा
निकल आता है . . . .
कुछ ऎसा ,
जो बिलकुल
मेरे बावजूद होता है
और
स्वायत्त होता है ! !
(फिर भी),(लोभ वश )
मैं
जलते-बुझते सुनहरे शब्दों की लड़ियां
अपने वृ॒न्तों पर सजाये
उस कल्प-वृ॒क्ष को
(बस)
सहेजता हूं ,
प्रदर्शित करता हूं
अपनी औकात भूल ,
अपने गर्व में जोड़ता हूं , , , ,
और
भरसतः
बने ही रहने देता हूं
अपने इस भरम को
कि रचना यह
मेरी है
किन्तु
वस्तुतः तो
रचता
वही है मुझे .. . . .. .
अपने आविर्भाव में भी . . .
अपने अवगाहन में भी .. . .
अपनी अभिव्यक्ति में भी .. . . ..
कभी कभी , मेरे बावजूद ! !
मुझसे ही खुद को बचाते हुये
मेरे भीतर से कुछ -
सफ़ेद -नीले धुएं के पेंड़ सा
निकल आता है . . . .
कुछ ऎसा ,
जो बिलकुल
मेरे बावजूद होता है
और
स्वायत्त होता है ! !
(फिर भी),(लोभ वश )
मैं
जलते-बुझते सुनहरे शब्दों की लड़ियां
अपने वृ॒न्तों पर सजाये
उस कल्प-वृ॒क्ष को
(बस)
सहेजता हूं ,
प्रदर्शित करता हूं
अपनी औकात भूल ,
अपने गर्व में जोड़ता हूं , , , ,
और
भरसतः
बने ही रहने देता हूं
अपने इस भरम को
कि रचना यह
मेरी है
किन्तु
वस्तुतः तो
रचता
वही है मुझे .. . . .. .
अपने आविर्भाव में भी . . .
अपने अवगाहन में भी .. . .
अपनी अभिव्यक्ति में भी .. . . ..
कभी कभी , मेरे बावजूद ! !
Tuesday, December 16, 2008
Monday, December 15, 2008
तुम्हारा चाहना

आकस्मिक मत समझना मेरी उस चुप्पी को
जो तुम्हारी उस निरभ्र, मध्दिम फुसफुसाहट
कि “मैं चाहती हूँ तुम्हें”
पर फैल गयी थी
पूरे मुझ पर !
चुप
या यूँ कहो कि
निरुत्तर ही रहना चाहता था मैं
अपने भीतर की अनजान अधेरी तहों में
इस फुसफुसाहट के ठीक इसी तरह
ख़ुद के लिए ही एक गंभीर प्रश्न
और फिर सहसा एक सरल उत्तर बन जाने तक……..
जो तुम्हारी उस निरभ्र, मध्दिम फुसफुसाहट
कि “मैं चाहती हूँ तुम्हें”
पर फैल गयी थी
पूरे मुझ पर !
चुप
या यूँ कहो कि
निरुत्तर ही रहना चाहता था मैं
अपने भीतर की अनजान अधेरी तहों में
इस फुसफुसाहट के ठीक इसी तरह
ख़ुद के लिए ही एक गंभीर प्रश्न
और फिर सहसा एक सरल उत्तर बन जाने तक……..
Monday, December 1, 2008
रेड अलर्ट
वही बगल में , पूना में था , जब हमला शुरू हुआ ! हमने सोचा था की बनारस वापस लौटने से पहले एक दिन बाम्बे भी घूम आयेंगें , राज ठाकरे की मुम्बई देख आयेंगें , लेकिन तब तक पता चला की ताज होटल में कुछ विक्षिप्त वहशी "मौत - मौत " खेल रहे हैं .......सब रेड अलर्ट हो गया है ......
दोस्त ने सुना तो बोला, चलो बहुत दिन से कुछ हुआ नहीं था !बड़ी शान्ति थी ! अब ठीक है ! फिर खबरों पे खबरें , विचार- विमर्श , संकल्प ,संगोष्टियां , वार्तायें ….और फिर अगले धमाके का इंतजार !
कहीं पढ़ा था की धर्म ही सब उन्नतियों का मूल है . देखता हूँ की सब अवनतियों का मूल भी यही है. खासकर तब जब वह अपनी यात्रा के वर्तमान में किसी गहन अंतर्भूत सत्य की उष्णता का अभाव झेलता प्रधानत: बहिर्मुख हो चला हो……
राजनीति या समाजशाश्त्र में वह कूबत नहीं , संलग्न धर्मो (में) / का नवोन्मेष ही इस भयवाद (आतंकवाद) के प्रशमन के कुछ सुंदर सूत्र सुझायेगा………….
दोस्त ने सुना तो बोला, चलो बहुत दिन से कुछ हुआ नहीं था !बड़ी शान्ति थी ! अब ठीक है ! फिर खबरों पे खबरें , विचार- विमर्श , संकल्प ,संगोष्टियां , वार्तायें ….और फिर अगले धमाके का इंतजार !
कहीं पढ़ा था की धर्म ही सब उन्नतियों का मूल है . देखता हूँ की सब अवनतियों का मूल भी यही है. खासकर तब जब वह अपनी यात्रा के वर्तमान में किसी गहन अंतर्भूत सत्य की उष्णता का अभाव झेलता प्रधानत: बहिर्मुख हो चला हो……
राजनीति या समाजशाश्त्र में वह कूबत नहीं , संलग्न धर्मो (में) / का नवोन्मेष ही इस भयवाद (आतंकवाद) के प्रशमन के कुछ सुंदर सूत्र सुझायेगा………….
Tuesday, November 11, 2008
अपना कच्चा चिठ्ठा
बेवकूफ किस्म का एकदम निठ्ठ्ल्ला लड़का हूँ. सोकर सुबह आठ बजे उठता हूँ. नौ बजे रूम से लगभग एक कोस दूर फैकल्टी के किसी बूढे से क्लासरूम में किसी नहाए-धोये चमचमाते प्रोफोसर के सामनें हाफता, आंख मींजता भरसत: मौजूद ही रहता हूँ । बीए का विद्यार्थी हूँ .भाषा विज्ञान लेकर तीसरे साल में हूँ बी एच यू से.कोई भी काम मेरा, मेरे ही द्वारा सही समय पर पूरा हो जाय यह तो बिलकुल आश्चर्य की बात हो सकती है . आज करै सो काल करै ,काल करै सो परसों.सबसे ज्यादा मजा आता है मुझे खूब चौचक, तानकर सोने में. अब तो जाड़ा भी आ रहा है . सोने का तो लुत्फ़ ही बढ जाता है. यह काम मुझे इतना प्रिय है की एक-दो घंटे की भी सिंटेक्स – मार्फाल्जी की लम्बी पढाई पर निकलने से पहले एक दो खर्राटे भिड़ा लेना पसंद करता हूँ.पढ़ाई के नाम पर आसपास के लोगों को बेवकूफ बनानें में खूब मजा आता है. हमेशा कमरे में ही घुसा रहता हूँ. लगता है की खूब पढ़ रहा हूँ. लेकिन जो करता हूँ वह तो मैं ही जानता हूँछुटपन से ही कापियों के पिछले पन्ने पर कुछ न कुछ ताना-पुरिया करते रहनें की आदत थी।समझदार लोगों ने ‘समझाने’-‘बुझाने’ का बहुत प्रयत्न किया लेकिन सब व्यर्थ गया.कुछ एक मास्टर साहब की गुप्त मदद से कुछ अपने जिद्दी स्वभाव से आदत बिगड़ती ही चली गयी. कैंसर और एड्स की दवा तो खोजी ही नहीं जा सकी है आजतक तो इस रोग का इलाज कहा से संभव हो पाता…..कुछ बहुत अच्छा बहुत अच्छे ढंग से तो कहने नहीं आता मुझे . बहुत उद्धत हूँ सो ज्ञान कहाँ !फिर भी थोडा बहुत तीर-तुक्का भिड़ा ही लेता हूँ.शेष स्वयं ही निरखें….
कुछ , जो पड़ा और सुना
बहरा हूँ मै तो चाहिए कि दूना हो इल्तिफात
सुनता नहीं हूँ बात मुकरर कहे बगैर
* * * * * *
हम न समझे थे बात इतनी सी
ख्वाब शीशे के ,दुनिया पत्थर की .......
...रोशनी अपने साथ लायी थी साए
साए गहरे थे ...रोशनी हलकी ......
हम न समझे थे .......
***********
“सुबह से शाम तक बोझ ढोता हुआ
अपनी ही लाश का ख़ुद मजार आदमी
हर तरफ़ हर जगह बेशुमार आदमी
फिर भी तन्हाइयो का शिकार आदमी
हर तरफ़ दौड़ते भागते रास्ते
हर तरफ़ आदमी का शिकार आदमी
रोज जीता हुआ रोज मरता हुआ
हर नए दिन नया इंतजार आदमी
फिर भी तन्हाइयो का शिकार आदमी
जिन्दगी का मुकद्दर सफर दर सफर
आखिरी साँस तक बेकरार आदमी ’’
सुनता नहीं हूँ बात मुकरर कहे बगैर
* * * * * *
हम न समझे थे बात इतनी सी
ख्वाब शीशे के ,दुनिया पत्थर की .......
...रोशनी अपने साथ लायी थी साए
साए गहरे थे ...रोशनी हलकी ......
हम न समझे थे .......
***********
“सुबह से शाम तक बोझ ढोता हुआ
अपनी ही लाश का ख़ुद मजार आदमी
हर तरफ़ हर जगह बेशुमार आदमी
फिर भी तन्हाइयो का शिकार आदमी
हर तरफ़ दौड़ते भागते रास्ते
हर तरफ़ आदमी का शिकार आदमी
रोज जीता हुआ रोज मरता हुआ
हर नए दिन नया इंतजार आदमी
फिर भी तन्हाइयो का शिकार आदमी
जिन्दगी का मुकद्दर सफर दर सफर
आखिरी साँस तक बेकरार आदमी ’’
* * * * * * * * *
“…….धुँआ बना के फिजा में उड़ा दिया मुझको
मै जल रहा था, किसी ने बुझा दिया मुझको …।
मैं एक जर्रा बुलन्दी को छूने निकला था
हवाओं ने थम के जमीं पे गिरा दिया मुझको . . . .
धुआं बना के फिजा में ..."
Subscribe to:
Posts (Atom)





