Friday, January 21, 2022

हस्तक्षेप

 यह जगह किसी और की स्मृति में हैं

इस जगह की स्मृति में कोई और है 


मैं अपने वर्तमान के साथ 


इन सब में एक हस्तक्षेप हूँ 


होने में , जगह या किसी के , 

शामिल होते हैं 

बहुत से अदृश्य बीत चुके अस्तित्व 


जैसे वे पुराने क़िले 

जिनमें अब मैं नहीं रहता 


या वो गाँव में मिट्टी का घर 

जो अब नहीं रहा !

No comments:

Post a Comment