Friday, October 6, 2017

इतिहास एक क्रम है


इतिहास एक क्रम है
एक गति है
किसी समूह की काल सापेक्ष यात्रा का
जबरदस्ती लिखा गया
अभिलेख ! 

इस निर्वैयक्तिक विप्लवी प्रवाह में
हमें चुनना होगा
अपना प्रस्थान बिंदु ,
चुनना होगा
अपना राज्य
अपनी सेनाएं
अपने पुरोहित
अपने शत्रु .

हर व्यक्ति के लिए ऐतिहासिकी अलग है।
जन्म पूर्व गर्भ में
बनते हुए भ्रूण की कई परतों में
एक अदृश्य परत है ऐतिहासिकी !
पुरानी यात्राओं के संस्मरण !

हमें चुननी होगी
अपनी यात्राएं

3 comments:

  1. बढ़िया लिखा..जय जय..बधाई।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हर व्यक्ति के लिए अलग है ऐतिहासिकी... कई परतों में.... 👍 ऐतिहासिकी को व्याख्यायित करती कविता

      Delete