शान्ति से आलआऊट पीकर दीवार पर बैठे मच्छर को ऊंगली से कोंच कर मार दिया मैंने !
समझ नहीं आता क्या ठीक किया मैंने !
__________________ #कुकविता
दो कविताओं के लिखे जाने के बीच का समय अब बढ़ गया है
जीवन ये ही है इस वाक्य के बाद चिह्न कौन सा खड़ा करू ?
विस्मयादिबोधक ? प्रश्नवाचक ? पूर्णविराम ? क्या ?
दो कविताओं के बीच का समय यही खोया हुआ चिन्ह लील जाता है